
नई दिल्ली: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि शहनाज गिल के पिता को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि शहनाज गिल के पिता ने इसी जानकारी पुलिस को दे दी है। शहनाज के पिता को फोन पर बदमाशों ने कहा गया कि उन्हें दिवाली से पहले मार दिया जाएँगा।
फिर मिली जान से मारने की धमकी
दरअसल शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को एक विदेशी नम्बर से जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ युवकों ने शहनाज गिल के पिता को कहा कि दिवाली से पहले उन्हें मारेंगे। बताया जा रहा है कि शहनाज के पिता को ब्यास से तरान्तरन जाते समय फोन आया था। फोन पर गालियां देने के साथ-साथ बदमाशों ने कहा कि दिवाली से पहले उनको घर में घुसकर मारेंगे। संतोक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी हैं।
पहले भी हो चुकी है हमला
बता दें कि इससे पहले भी संतोख सिंह सुख को मारने की कोशिश की जा चुकी है। साल 2021 में संतोक ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। 25 दिसंबर को संतोक पर दो अनजान शख्स ने हमला किया था। संतोख पर हमला उस वक्त हुआ जब वह एक इवेंट में जा रहे थे। उनके ड्राइवर ने गाड़ी को एक ढाबे के वॉशरूम के पास पार्क किया था। गाड़ी में संतोक अकेले बैठे थे, जब दो अनजान लोग बाइक पर आए और उनपर गोली चला दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोक सिंह सुख के बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाया था, जिसके बाद हमलावर भाग गए थे।
विवाद में घिरे थे संतोख
बता दें कि संतोष सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बेटी शहनाज गिल से प्यार तो बहुत करते हैं। लेकिन नाराज भी बहुत जल्द ही हो जाते हैं। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह एक वक्त काफी मुश्किलों में फंस गए थे। जब उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगा दिया था। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी थी। हालांकि, शहनाज के भाई ने आरोपों को झूठ और बकवास बताया था।
Leave a comment