Search KhabarFast

Press ESC to close

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, इस मंत्र का जाप कर स्कंदमाता की करें पूजा-अर्चना, बरसेगी कृपा

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, इस मंत्र का जाप कर स्कंदमाता की करें पूजा-अर्चना, बरसेगी कृपा

Shardiy Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मां को सच्चे मन से पूजने वाले को हमेशा मोक्ष मिलता है। मोक्ष का मतलब होता है हर मुसीबत से छुटकारा पाना। जो कोई भी उनकी पूजा करता है उसकी गोद हमेशा भरी रहती है।

दरअसल स्कंद का अर्थ है कुमार कार्तिकेय यानि माता पार्वती और भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेय। स्कंदमाता कुमार कार्तिकेय यानि भगवान स्कंद कुमार की माता है। इसलिए इन्हें स्कंद माता कहा जाता है। मां स्कंदमाता भगवान स्कंद को गोद में बैठाए हुए हैं, उनके इस रूप की पूजा करने से भगवान स्कंद भी प्रसन्न हो जाते हैं। चार भुजाओें वाली मां स्कंदमात दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा से भगवान स्कंद को पकड़े हुए हैं।

देवी को इस तरह करें प्रसन्न

दुर्गा मां के पांचवे रूप देवी स्कंदमाता को लाल वस्त्र में सुहाग का सामान जैसे, लाल चूड़ी, महावर, लाल बिंदी, नेलपेंट, सेब और लाल फूल बांध कर चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है। स्कंदमाता को खुश करने के लिए पूजा में उन्हें कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। मां को चम्पा का भी फूल चढ़ाया जाता है। वहीं माता को अलसी का भोग और केले का भोग जरूर लगाएं।

मां स्कंदमाता मंत्र जाप

ऊं देवी स्कन्दमातायै नम:

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 26 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए खास दिन, यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 26 May 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानि 25 मई 2026 मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। मंगल देव मेष राशि में गोचर कर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जबकि चंद्रमा हस्त नक्षत्र से कन्या राशि की ओर बढ़ रहा है।

Bakrid 2026: भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, यहां जानें कैसे और क्यों मनाया जाता हैं ईद-उल-अजहा का त्योहार

बकरीद यानी ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसे कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में भारत में बकरीद कब मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। इस खास मौके पर लोग नमाज अदा करते हैं और हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं।

Aaj Ka Rashifal: गंगा दशहरा पर बने शुभ योग, कई राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast