Navratri 2025: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और सही तरीका

Navratri 2025: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और सही तरीका

Shardiya Navratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2025के शारदीय नवरात्रि 22सितंबर से शुरू हो रहे हैं। विशेष बात यह है कि नवरात्रि से ठीक पहले 21सितंबर की रात साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

यह ग्रहण रात 11:00बजे शुरू होकर 22सितंबर की सुबह 3:23बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहींम देगा, इसलिए धार्मिक कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार, केवल वही ग्रहण धार्मिक रीति-रिवाजों को प्रभावित करते हैं जो भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दें।

जानें कब से होंगे नवरात्र शुरू

शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होते हैं। इस बार प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22सितंबर की रात 1:23बजे से हो रही है, जो 23सितंबर की रात 2:55बजे तक रहेगी। इसी दिन घटस्थापना कर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास रखकर देवी दुर्गा की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शुभ समय में करें पूजा की शुरुआत

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है, जो शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, घटस्थापना प्रतिपदा तिथि में ही करना शुभ होता है। इस वर्ष घटस्थापना का मुख्य मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना चाहें तो यह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा। यही समय मां दुर्गा की उपासना की शुभ शुरुआत के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।

Leave a comment