शर्मनाक! देश में आई अतिथि के साथ हैवानियत, घायल महिला खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचीं

शर्मनाक! देश में आई अतिथि के साथ हैवानियत, घायल महिला खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचीं

Jharkhand Crime: झारखंडराज्य से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ करीब 8-10 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस को इस मामले की खबर मिलते ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता स्वयं अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। बता दें, महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी। तभी लगभग 8-10 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर के अनुसार यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यह पूरा घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है। स्पेन देश की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे।

क्या है पूरा मामला

टूरिस्ट वीजा पर विदेश से पति-पत्नी भारत आए हुए थे। कपल स्पेन से पहले पाकिस्तान गए थे इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। स्पेन की महिला को झारखंड से नेपाल जाना था। जब महिला टेंट में थी उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस एस्कॉर्ट के साथ पीड़िता विदेशी महिला को अस्पताल लाया गया। अपने पति के साथ बाइक चलाते हुए पीड़ित महिला पीड़ित महिला पहुंची।

पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मे केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है। पीड़िता महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में मामला उठाया है। हंगामे के बीच सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।

भाजपा विधायक ने मामले को लेकर कही यह बात

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने स्पेनिश महिला से गैंगरेप के मामले को लेर कहा यह घटना प्रदेश पर एक धब्बा है। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

Leave a comment