गुजरात ATS और NCB की संयुक्त छापेमारी से सनसनी, 1800 करोड़ की ड्रग्स सहित कच्चा माल बरामद

गुजरात ATS और NCB की संयुक्त छापेमारी से सनसनी, 1800 करोड़ की ड्रग्स सहित कच्चा माल बरामद

NCB Took Action Aganist Drugs: NCB के अधिकारियों ने रविवार यानी को मध्य प्रदेश के भोपाल में एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपए की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी सूचना दी। 
 
यह ऑपरेशन गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया था। हर्ष सांघवी ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में भारी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी   को बधाई! उन्होंने आगे कहा कि भोपाल में एक फैक्ट्री पर छापा मारा और एमडी  बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत 1814 करोड़ रुपए है।     
 
हर्ष सांघवी ने एटीएस और एनसीबी को सराहा 
 
सांघवी ने आगे कहा कि ड्रग्स की तस्करी से निपटने और समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सांघवी ने इनके प्रयासों को काबिलेतारीफ बताया। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों को उनके मिशन में सार्वजनिक समर्थन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह उपलब्धि मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को बताती है। उनके सहयोगात्मक प्रयास हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
 
ड्रग्स के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई   
 
बता दें कि कुछ ही दिन पहले, बुधवार यानी 3 अक्टूबर को दिल्ली में पुलिस ने शहर के महिपालपुर इलाके में एक अलग, बड़े पैमाने पर ड्रग की खेप का पर्दाफाश किया। अधिकारियों ने एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद करने का दावा किया था। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹5,620 करोड़ है।      

Leave a comment