
Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। जहां एक तरफ एक्टर की लगातार सभी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही है। वहीं दूसरी तरफ वह इन दिनों अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे है। इसके साथ ही अक्षय ने इस बार अपनी पांचवी फ्लॉप फिल्म सेल्फी दी है। इसके अलावा इसे पहले एक्टर ने रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज, कठपुतली और राम सेतु दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। अब सेल्फी के मेकर्स ने कपिल शर्मा पर फॉल्प को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है।
बता दें कि इस बार मनोज देसाई ने अभिनेता की लागातार फ्लॉप हो रही फिल्मों का जिम्मेदार कपिल को बताया है। मनोज ने द कपिल शर्मा शो मे अक्षय के लगातार जाने पर आलोचना की है। अब सोशल मिडियो पर उनका यह वीडियो खुब वायरल हो रहा है। मनोज वीडियो में कह रहे हैं कि आप क्या घड़ी-घड़ी उधर जा रहे हैं? आपका कुछ इसमें निवेश है? आपको क्या मिलता है? वह तो सलमान खान का शो है। आप क्यों जाते हैं कपिल के शो पर? मेरे दोस्तों, मेरी जनता ने कितना बोला है कि अक्षय कुमार जी घड़ी घड़ी शो पर जाते हैं, क्या उनको शोभा देता है? अब मैं आपको पूछता हूं अक्षय जी कि क्या आपको शोभा देता है।
कपिल पर क्या बोले मनोज?
मनोज देसाई ने कपिल शर्मा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कपिल ने मुझे भी अपने शो में तीन बार आमंत्रित किया, लेकिन मैं गया नहीं। वह कभी तुम्हारी तारीफ करता है, कभी कचरा करता है। यह आपको शोभा देता है? आपको हुआ क्या है? आप तो पहले ऐसी फिल्में देते थे, जिससे दुनिया की हवा टाइट हो जाती थी। अब क्या हो गया है आपको?
Leave a comment