दर्शकों का प्यार देखते हुए धोनी ने कहीं दिल को छू देने वाली बात, जानिए

दर्शकों का प्यार देखते हुए धोनी ने कहीं दिल को छू देने वाली बात, जानिए

नई दिल्ली:  चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास रचते हुए पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल पर पांचवीं बार चेन्नई ने कब्जा किया है। इस जीत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन चेन्नई के फैंस के लिए उन्होंने दिल को छू देने वाली बात कहीं।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फैंस का प्यार देखते हुए अभी मैं संन्यास की घोषणा नहीं सकता हूं। धोनी ने दर्शकों को तोहफा देते हुए कहा कि वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे। बता दें कि, भारत के किसी भी शहर में चेन्नई का मैच होता है, तो पूरे स्टेडियम से लेकर पूरा शहर धोनी के रंग में रंग जाता है, और पूरे मैदान में सिर्फ एक ही नाम गूंजता है ‘धोनी धोनी’। फैंस का इतना प्यार देखते हुए धोनी ने अभी संन्यास लेने की घोषणा नहीं की। धोनी के इस फैसले के बाद दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत के बाद धोनी से पूछा गया कि क्या ये उनका आखिरी आईपीएल है, इस पर उन्होंने कहा कि ये संन्यास लेने का सही समय है। मेरे लिए लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं संन्यास ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र खेलना मेरे लिए काफी कठिन होगा। उन्होंने कहा, चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये।

धोनी ने कहा ,‘यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है। यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था.ऐसा चेन्नई में भी हुआ था लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा।

Leave a comment