
Sawan 2024: सावन सोमवार हिंदुओं के लिए एक उल्लास का त्योहार है, और वे भगवान शिव की पूजा करके इसे बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं, जिससे उनका जीवन सुख और शांति से गुजरता है।इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 सोमवार से शुरू हो रहा है और 19 अगस्त 2024 को खत्म होगा, इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ने जा रहे हैं।
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं और जलाभिषेक का सावन सोमवार में विशेष महत्व होता है। सावन सोमवार के दौरान विधि विधान से भोलेनाथ की उपासना करने से उनकी कृपा बरसती है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी बिगड़े काम बन जाएं तो आपको सावन सोमवार में भगवान शिव का इन चीजों से अभिषेक करना चाहिए।
ऐसे करें अभिषेक
अगर आपको मनचाहा वर की तलाश है तो सावन सोमवार को आपको भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। कच्चे दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। वही अगर आप जीवन के दुखों और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको सावन के पहले सोमवार पर स्नान और ध्यान करके गंगाजल में काला तिल और बेलपत्र मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। इसको करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है।
करियर में मिलेगी सफलता
अगर आप करियर और कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो तो दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से ली गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें और अपने विवेक का उपयोग करें।
Leave a comment