डायबिटीज रोगियों के लिए सत्तू का जूस है रामबाण, जानें इसके फायदे

डायबिटीज रोगियों के लिए सत्तू का जूस है रामबाण, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों के समय में कई तरह के ड्रिंक्स शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए दिए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं जिसके कई फायदे होते हैं। इस रिंग का नाम सत्तू का जूस है, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही सत्तू के वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन गर्मियों में इसका शरबत का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। वहीं सत्तू प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही सत्तू को ऊर्जा का पावर हाउस माना जाता है।

वजन कम करने के लिए मददगार

सत्तू का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही शब्दों में मेटाबॉलिज्म पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद देता है।

 डायबिटीज में सत्तू खाने के फायदे

रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने से मधुमेह की समस्या हो सकती है। इसे कुछ हद तक कम करने में सत्तू मदद कर सकता है। एक शोध में पाया गया है कि सत्तू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ है। यह जीआई एक तरह का पैमाना होता है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को मापता है। लो जीआई मतलब यह शरीर में ब्लड ग्लूकोज को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। इसी वजह से कहा जाता है कि सत्तू का सेवन डायबिटीज की समस्या को कम कर सकता है।

इंस्टेंट एनर्जी के लिए सत्तू के फायदे

सत्तू को भारत के कई प्रांतों में एनर्जी ड्रिंक की तरह पिया जाता है। यह शरीर को फिट रखने और दिनभर ताकत बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। इसकी वजह, सत्तू में मौजूद फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व, जैसे – प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम हैं। रिसर्च में कहा गया है कि कढ़ी में सत्तू को बॉल्स (पकौड़े) के रूप में खाने से भी ऊर्जा और ताकत मिलती है। इतना ही नहीं माना जाता है कि सत्तू दिनभर व्यक्ति को तरोताजगी का एहसास भी दे सकता है।

Leave a comment