
UP Police Vacancy 2025: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी में पुलिस भर्ती के लिए 30 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। इस भर्ती का ऐलान खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। फिलहाल, राज्य में 60,200 पुलिस कमिर्यो की भर्ती चल रही है। इसके बाद 30 हजार और पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
बता दें, यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस तरह अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
अब अगर अभ्यर्थियों की योग्यता की बात करें तो फिलहाल, किस पोस्ट के लिए भर्ती निकाली जाएगी, ये अभी तय नहीं है। लेकिन ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकल सकती है। कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस SI के पदों के लिए भी आवेदन मांग सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. यूपी पुलिस भर्ती के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
2. उसके बाद यहां पुलिस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
4. आवेदन फॉर्म में आपको अपनी डिटेल्स फिल करनी होगी। इसी के साथ डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
5. सारी चीजें अपलोड करने के बाद फीस जमा करनी होगी।
6. फीस जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
यूपी पुलिस भर्ती में सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के आधार पर होगा। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि लिखित परीक्षा में पास होने वाला कैंडिडेट ही आगे की परीक्षाओं में बैठ सकेगा। इसके बाद मेरिट के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Leave a comment