
Sanjauli Mosque Dispute:हिमाचल प्रदेश की राजधानी संजौली में मस्जिद का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। अब ये मामला कानूनी पचड़े में फंस सकता है। क्योंकि ऑल इंडिया मुस्लिम आर्गनाइजेशन ने नगर निगम शिमला के आयुक्त कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।
हालांकि मस्जिद कमेटी सोमवार यानी 14अक्टूबर को आगे की रणनीति तय करेगी। बैठक में मस्जिद कि तीसरी मंजिल को तोड़ने पर फैसला किया जाएगा। इस बीच हिन्दू पक्ष भी न्यायालय में कैवियट दाखिल कर अपना पक्ष रखने का आग्रह करेगा। इस संबंध में फैसला सोमवार को होगा।
5 अक्टूबर को सुनाया गया था फैसला
पांच अक्टूबर को आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड के आवेदन पर मस्जिद की उपर की तीन मंजिले गिराने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद विवाद सुलझता नजर आ रहा था। मस्जिद कमेटी ने भी फैसले का सम्मान करने की बात कही थी लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम आर्गनाइजेशन ने फैसले को चुनौती देने का निर्णय किया है। बता दें कि इस मामले में आयुक्त कोर्ट में लंबी सुनवाई हुई थी। अवैध निर्माण को रोकने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे। हिन्दू संगठनों के बड़े प्रदर्शन के बाद पांच अक्टूबर को फैसला आया था।
सितंबर से सुर्खियों में है मस्जिद विवाद
संजौली मस्जिद विवाद सितंबर से लगातार खबरों में रहा है। इस मामले को लेकर शिमला में हिंदू समाज के लोग इकट्ठा होकर मस्जिद तोड़ने के लिए प्रदर्शन किए। नगर निगम प्रशासन पर भी बिना अनुमति मस्जिद निर्माण के दौरान किसी तरह की कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए थे। इस मस्जिद का निर्माण 2010 में शुरू हुआ और आठ वर्ष में ही पांच मंजिला मस्जिद बनाया गया।
Leave a comment