Salman Khan ने अपने बुरे दौर को याद कर छलके आंसू, इस एक्टर ने की थी भाईजान की मदद

Salman Khan ने अपने बुरे दौर को याद कर छलके आंसू, इस एक्टर ने की थी भाईजान की मदद

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की हाल ही में रीलिज हुई फिल्म किसी का बाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबरतोड़ कमाई की थी। रील से लेकर रियल तक हर जगह दबंग खान की दरियादिली काफी मशहूर है।लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त ऐसा था जब एक्टर के पास शर्ट खरीदने के पैसे नहीं थे। अभिनेता के अपने पुराने दिनों को याद करके आंसू छलक गए। और उन्होंने खुलासा किया कि उस दौर में उनकी किसने मदद की थी।

शर्ट कर दी गिफ्ट

दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स 2022के दौरान सलमान खान ने अपनी जिंदगी के उसी पन्ने का जिक्र किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। सलमान खान ने बताया था, 'कई साल पहले उनके पास पैसे-वैसे नहीं होते थे। कोई भी चीज खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। उस दौरान एक बार मैं सुनील शेट्टी की दुकान पर पहुंच गया, जहां काफी महंगे कपड़े मिलते थे। मैं जींस और शर्ट खरीदने गया था, लेकिन जींस ही खरीद पाया। उस दौरान सुनील शेट्टी दुकान में ही मौजूद थे। उन्होंने स्टोनवॉश की एक शर्ट सलमान खान को गिफ्ट कर दी थी।

पर्स भी किया गिफ्ट

 उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें दुकान में एक पर्स भी पसंद आ गया था, लेकिन वह उसे खरीदने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में मन मारकर रह गए। कुछ दिन बाद सुनील शेट्टी ने सलमान को अपने घर बुलाया और वही पर्स तोहफे में दे दिया, जो उन्हें दुकान पर पसंद आया था।

Leave a comment