Salman Khan House Firing Case: मुंबई पुलिस के शिकंजे में आया 6वां आरोपी, हरियाणा से हुआ गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case:  मुंबई पुलिस के शिकंजे में आया 6वां आरोपी, हरियाणा से हुआ गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है जहां इस फायरिंग में संलिप्त छठवां आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। छठवां आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार हुआ है। उसका नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। उसने ही आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आर्थिक मदद दी थी इसके साथ ही रेकी करने के लिए कहा था।

अब तक इस मामले में क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया है। जहां गिरफ्तारी के बाद अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या को लेकर अनुज थापन के परिजन लगातार सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं।

पांचवां आरोपी हुआ था गिरफ्तार               

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी था। इस शख्स पर आरोप है कि इसने शूटर्स की मदद की थी। सूत्रों के अनुसार, शख्स ने दो शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को पैसों की मदद की थी।

सुबह के समय हुई फायरिंग

बता दें, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 4 अप्रैल को सुबह फायरिंग हुई। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इससे पहले 2022 में सलमान खान के पिता घर के बाहर जॉगिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक खत के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाद में नवंबर 2023 में उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसके अलावा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। ऐसे में एक बार फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।

Leave a comment