Salim Khan: ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान और विवेक ओबेरॉय की लड़ाई पर ये क्या बोल गए सलीम खान

Salim Khan: ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान और विवेक ओबेरॉय की लड़ाई पर ये क्या बोल गए सलीम खान

Salim Khan: सलमान खान और ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक साथ देखा गया था। इसे फिल्म को संजय लीला भंसाली के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म ने सबसे दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। लेकिन इसके बाद दोनों की एक साथ कोई फिल्म नहीं आई। साल 2002 में पहले ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के अलग होने के बाद ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय की डेटिंग की खबरे सामने आई थी। इस वजह से सलमान और विवेक के बीच झगड़ा भी हुआ था। इस झगड़े को लेकर सलीम का ने अपनी टिप्पणी दी थी।

बता दें कि सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान और विवेक के झगड़े पर बात की थी। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा था कि सलमान और विवेक दोनों ही इमोशनल थे। उन दोनों ने बिना सोचे-समझे ऐसा किया। सलीम से इस इंटरव्यू में जब विवेक और सलमान के झगड़े को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि “किसी भी इमोशन प्रॉब्लम का कोई नेशनल सॉल्यूशन नहीं होता है। सलमान और विवेक दोनों ही इमोशनल रहे हैं। उन्होंने बिना सोचे समझे ऐसा किया। उन्हे कुछ सालों बाद ये एहसास होगा कि वो एक स्टूपिड बात पर लड़े थे, कोई और ले गया, कोई और चला गया और ये दोनों वहीं के वहीं हैं”।

विवेक और सलमान का इस बात पर हुआ था झगड़ा

गौरतलब है कि सलमनान और ऐश्वर्या ने हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया और 2 साल में ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक को डेट करना शुरू कर दिया। इसी वजह से विवेक और सलमान के बीच इगड़ा हो गया था। इस झगड़े में कहा जाता है कि सलमान ने विवेक को धमकी भी दी थी। विवेक ने धमकी वाली बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही थी।

Leave a comment