
Russia-Ukraine Row: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार उस कदम की तरफ बढ़ गए हैं। जिसका डर दुनियाभर के देश को है। राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार यूक्रेन पर दुनिया की सबसे घातक मानी जाने वाली परमाणु मिसाइल "शैतान-2" की तैनाती का निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद पूरे विश्व में खलबली मच गई है। पुतिन की ओर से यह आदेश तब आया है, जब पश्चिम देश कह रहे हैं कि यूक्रेन भी परमाणु हथियारों से लैस है।
वहीं, शैतान-2 की तैनाती के आदेश से पहले रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने दुनिया को चेतावनी दी थी। रूस ने कहा था कि यूक्रेन को परमाणु हथियारों से लैस करने का 'पागल' विचार दुनिया को 'तबाही के कगार' पर धकेल देगा।
35000 किलोमीटर है मारक क्षमता
बता दें कि, रूस की "शैतान-2" मिसाइल दुनिया की सबसे खौफनाक परमाणु मिसाइल है। जो एक साथ दर्जनों परमाणु हथियार ले जाने की काबिलियत रखात है। इस परमाणु मिसाइल का वजन 208.1 टन है और यह अपने साथ कई वारहेड ले जाने में की क्षमता रखती है। यानी यह 10 टन तक के पेलोड को साथ ले जा सकती है। इसकी मारक क्षमता लगभग 35,000 किलोमीटर तक है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी खतरनाक मिसाइल है।
पश्चिमी देश कहते हैं शैतान
हालांकि, रूस ने इस मिसाइल का नाम अब आरएस-28 सरमत रख दिया है लेकिन, पश्चिमी देश अभी भी इसे दुनिया के शैतान-2 कहते हैं। यह जिधर भी जाती है, उधर दूर-दूर तक किसी का भी बच पाना मुश्किल होता है। रूस ने सफल परीक्षण के बाद 2023 से इसे सेना में शामिल किया है। रूस ने इस मिसाइल का परीक्षण यूक्रेन से युद्ध छिड़ने के बाद किया था। हालांकि यह मिसाइल उसके पास पहले से मौजूद थी लेकिन, आधुनिक जरूरतों के मुताबिक इसे काफी ज्यादा अपग्रेड किया गया है। बता दें कि रूस की सरकारी एजेंसी टास और रसियन मार्केट की ओर से शैतान-2 उर्फ आरएस-28 सरमत की तैनाती का दावा किया गया है।
Leave a comment