Moscow Attack: गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला मॉस्को, 70 लोगों की मौत; 115 घायल

Moscow Attack: गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला मॉस्को, 70 लोगों की मौत; 115 घायल

Moscow Attack: बीते दिन रूस की राजधानी मॉस्को गोलियों की बौछार से दहल गई। 5 बंदकधारियों ने मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 115 लोग घायल हो गया।जहां 60 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई।

सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में संगीत का कार्यक्रम होना था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हॉल में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। हॉल में रूस का प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम करने वाले थे, तभी कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुछ अज्ञात लोगों ने हॉल में घुसकर गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद ग्रेनेड से भी हमला किया गया।

मौके पर पहुंचे रूसी नेशनल गार्ड्स

जानकारी के अनुसार,फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। घटना की सूचना मिलते ही रूसी नेशनल गार्ड्स मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों से निपटने के लिए अपना अभियान भी शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली गई। वहीं घटनास्थल पर 50से अधिक एंबुलेंस भी पहुंच गए, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

मॉस्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया

दावा किया जा रहा है कि ये हमला आईएसआईएस ने किया है। वहीं मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को ‘बहुत बड़ी त्रासदी’ बताया है। फिलहाल मॉस्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। वहीं लोगों को मॉस्को में सार्वजनिक जगहों पर एकत्र होने से भी मना कर दिया गया है।

Leave a comment