Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहित और कोहली के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 2 विश्व कप टीम का रहा हिस्सा

रोहित और कोहली के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 2 विश्व कप टीम का रहा हिस्सा

Piyush Chawla Retire:  भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2011का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था, तब टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 6विकेट से शिकस्त दी थी। अब वनडे वर्ल्ड कप 2011का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे पीयूष चावला ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है।

भारत के लिए जीते दो वर्ल्ड कप

पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि दो दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद अब खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है। भारत के लिए खेलने से लेकर टी20वर्ल्ड कप 2007और वनडे वर्ल्ड कप 2011जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने तक, इस बेहतरीन सफर में हर पल किसी वरदान जैसा रहा है। ये यादें मेरे दिल में बसी रहेंगी।

आईपीएल फ्रेंचाइजियों को दिया धन्यवाद

उन्होंने आगे लिखा है कि आईपीएल की उन फ्रेंचाइजियों को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस। आईपीएल मेरे करियर का एक खास अध्याय रहा है। मैं अपने कोचों केके गौतम और स्वर्गीय पंकज सारस्वत का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में निखारा। मेरे दिवंगत पिता के बिना यह खास सफर पूरा नहीं हो पाता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब किंग्स के बाहर होते ही श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, टी20 कप्तानी की दौड़ में शुभमन गिल आगे

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लगातार हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे प्लेऑफ का निराशाजनक रिकॉर्ड? GT से मुकाबला आज

IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: आईपीएल में अब प्लेऑफ की जंग मंगलवार यानी 26 मई से शुरू होने वाली है। पहला क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजरें स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होंगी।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast