
नई दिल्ली: देश में दिन पर दिन कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जाता हैं। कभी-कभी, हम जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं, हमें वो बहुत ही सामन्य लग सकती हैं। पर ये काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही एक कैंसर महिलाओं की मौत का कारण बनता जा रहा हैं।
विश्वभर में ओवेरियन कैंसर महिलाओं के मृत्यु का कारण बनने वाले 7 वें कैंसर में से एक है। भारत में यह तीसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल यह लगभग 60,000 महिलाओं को प्रभावित करता है। इस कैंसर के बारे में सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा ये है, कि इसके शुरूआती लक्षण पीरियड से संबंधित समस्या या पेट की कोई अन्य सामान्य बीमारी के रूप में दिखते हैं। जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।
क्या है ओवेरियन कैंसर (ovarian cancer)
महिलाओं में होने वाले कैंसर में ओवेरियन कैंसर सबसे अधिक देखा जाता हैं। ओवरी महिलाओं के प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है, जिसे reproductive system भी कहां जाता है। यहा हॉर्मोन के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। जो महिलाओं के आकार को नियंत्रित करने में काम करती है। ओवेरियन कैंसर (Ovarian cancer) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें अंडाशय को कवर करने वाली कोशिकाएं कैंसर प्रभावित हो जाती है। इसमें महिलाओं की रोज की दिनर्चियां, बढती उम्र एक मुख्य कारण है।
ओवेरियन कैंसर के लक्षण (Ovarian cancer symptoms):
पेट में सूजन
दबाव या पेट में दर्द
खाने में कठिनाई
पेशाब करने की इच्छा में वृद्धि
थकान
कब्ज
मासिक धर्म की अनियमितता
सेक्स करते समय दर्द
पीठ दर्द।
ओवेरियन कैंसर के खतरे को कैसे कम करें?
हालांकि ओवेरियन कैंसर को रोकने के लिए कोई पक्का तरीका तो है नहीं, लेकिन इन उपायों को करके जोखिम को कम किया जा सकता है।
व्यायाम और आहार – एक दैनिक व्यायाम शासन और एक स्वस्थ आहार बनाए रखने से, ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
गर्भ निरोधक दवा – जिन महिलाओं का गर्भ निरोधक दवा लेने का इतिहास है, उनमें ओवेरियन कैंसर के विकास की संभावना कम होती है। दवा का उपयोग जितना अधिक समय तक किया जाता है, ओवेरियन कैंसर के विकास का जोखिम उतना ही कम होता है।
कार्सिनोजेन्स से बचना – उन दवाओं और रसायनों से सावधान रहें जिनका आप दैनिक आधार पर उपयोग करते हैं।
गर्भावस्था और स्तनपान – जिन महिलाओं ने 30 वर्ष की आयु से पहले जन्म दिया है और स्तनपान कराया है उनमें ओवेरियन कैंसर के विकास का कम जोखिम है।
स्वस्थ जीवन शैली – तंबाकू उत्पादों के उपयोग और जोखिम से बचने से डिम्बग्रंथि के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
Leave a comment