IPL Auction 2025: 'मैं IPL में कितने में बिकूंगा...', ऋषभ पंत ने आधी रात फैंस से सवाल पूछकर मचाई खलबली

IPL Auction 2025: 'मैं IPL में कितने में बिकूंगा...', ऋषभ पंत ने आधी रात फैंस से सवाल पूछकर मचाई खलबली

Rishabh Pant Midnight Tweet: BCCIने हाल ही में IPL2025 के मेगा ऑक्शन के लिए नियम जारी किए थे। इस दौरान बोर्ड ने कई नियमों में बदलाव किए थे। लेकिन, अभी किसी भी टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की है। फ्रेंचाइजियां किन खिलाड़ियों को रिटेन करने के मूड में है ये कुछ हद तक साफ भी हो चुका है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार का ऑक्शन बहुत बड़ा होने वाला है।

वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत दिल्ली की टीम को छोड़ सकते हैं। आपको बता दें, उनका नाम चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तक जुड़ चुका है। इसी बीच, पंत ने आधी रात को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने फैंस से अपनी IPLनीलामी को लेकर जवाब मांगा है।

पंत ने IPLऑक्शन को लेकर फैंस से पूछा सवाल

ऐसा कहा जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में IPL2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी की जाएगी। इस बीच ऋषभ पंत का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 11 अक्टूबर की आधी रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल किया है। उन्होंने फैंस से पूछा कि 'अगर मैं मेगा ऑक्शन में जाता हूं, तो बिकूंगा या नहीं। अगर बिका तो कितने की बोली लगेगी।'

फैंस ने पंत के सवाल का दिया जवाब

ऋषभ पंत के इस सवाल से दिल्ली के फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। कई फैंस ने पंत के इस सवाल का जवाब दिया है। एक फैंस ने 20 करोड़, तो किसी ने 18 करोड़ कहा है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी थे, जिन्होंने ऋषभ पंत का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि रात में ड्रिंक करने के बाद ऐसे ही ख्याल आते हैं।

कार दुर्घटना का शिकार हुए थे ऋषभ

ऋषभ पंत 2016 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। दिसंबर 2022 में ऋषभ कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। वह दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। इसी बीच, डिवाइडर से कार टकराने की वजह से पंत का एक्सिडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें लगभग 14 महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।

ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन

कार एक्सीडेंट के बाद लौटने पर उन्होंने IPL2024 के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। जिसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन प्लेऑफ से बस एक कदम दूर रह गई। दिल्ली की टीम ने बेंगलुरु और चेन्नई के बराबर मुकाबले जीते थे लेकिन नेट रन रेट में मात खा गई थी। इसी के साथ पंत भारतीय टेस्ट टीम में भी वापसी कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में शानादार शतक भी जमाया था।

Leave a comment