
Rishabh Pant IPL 2025: IPL 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार को इस सीजन का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबले में RCBने LSGको 6 विकेट से मात दी। जितेश शर्मा की 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की पारी ने RCBको जीत की दहलीज पार करवाई। वहीं, ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारी बेकार हो गई। पंत के 118 रनों की बदौलत ही LSG227 रन बना पाई। हालांकि, इसके बावजूद भी LSGको हार का सामना करना पड़ा। इस बीच ऋषभ पंत को एक और झटका लगा है। पंत पर BCCIने 30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी समेत टीम के सभी खिलाड़ियों के मैच फिस में कटौती की गई है।
ऋषभ पंत पर क्यों लगा जुर्माना?
ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान में वापसी की। इस आईपीएल में पंत को लखनऊ ने सबसे अधिक पैसे खर्च करके अपनी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनाया। लेकिन पूरे IPLमें उनका बल्ला खामोश रहा। बतौर कप्तान भी उनपर अपनी टीम को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन 13 मैचों में मात्र 151 रन ही बना पाए थे। जब मंगलवार को पंत के बल्ले से 118 रन की शानदार पारी निकली तो उन्होंनेजश्न मनाने को कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शतकीय पारी का जश्न मनाने के दौरान ही फ्लिप मारी, जो उनके लिए भारी पड़ गया। BCCIने पंत पर 30 लाख रूपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा LSGके इम्पैक्ट प्लेयर के साथ प्लेइंग 11 के मैच फीस में 50%कटौती का भी आदेश दिया है।
प्लेऑफ का रास्ता साफ
गौरतलब है कि इस सीजन के सभी लीग मैच खत्म हो चुके हैं। ऐसे में जो चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, वो हैं- GT, PKBS, MI और RCB। पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल के शिर्ष पर है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा तीसरे पर गुजरात और चौथे स्थान पर मुबंई इंडियंस हैं। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स जैसे बड़े टीम स्थिति काफी खराब रही। पांच बार की IPLविजेता CSKपाइंट टेबल पर अंतिम पायदान पर रही। CSKने 14 में सिर्फ 4 मैचों में जीत दर्ज कर पाई।
Leave a comment