संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली: भारत 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा ह। देश में इसी दिन साल 1950 में संविधान को लागू किया गया था। इसकी खुशी में भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वहीं दिवस पर स्कूल, कॉलेज समेत शिक्षण संस्थानों, सरकारी दफ्तरों, संस्थाओं आदि में कार्यक्रम का आयोजन होता है। कई लोग इन कार्यक्रमों में भाषण देना पसंद करते हैं. ऐसे में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को लेकर एक संबोधन किया है, जिसमें उन्होंने कई अहम बाते कहीं है।

बता दें किगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहा कि संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है। इससे कई अन्य देशों को प्रेरणा मिली है। प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहां कि भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है। संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी।हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है।पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने महिलाओं के लिए कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी। वहीं इस वर्ष भारत G20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं। G20 की अध्यक्षता बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है।

Leave a comment