भारत नहीं इस देश में स्थित है भगवान गणेश की सबसे बड़ी मूर्ति, 4 साल में बनकर हुई थी तैयार

भारत नहीं इस देश में स्थित है भगवान गणेश की सबसे बड़ी मूर्ति, 4 साल में बनकर हुई थी तैयार

Ganesh chaturthi:गणेश चतुर्थी का उत्सव देशभर में मनाया जा रहा है। हर भक्तों ने गणेश की मूर्ति को अपने घर स्थापित किया है। जिससे 10 दिन बाद 11वें दिन बप्पा को गंगा में विसर्जन किया जाता है। लेकिन क्या आप लोगों को गणेश की सबसे बड़ी मूर्ति कहां स्थित है इसके बारे में पता है। अगर नहीं तो चलिए आपको इसके बारे में बताते है।

दरअसल दुनिया में सबसे बड़ी गणेश भगवान की मूर्ति थाइलैंड के ख्लॉन्ग ख्वेन शहर में है। जो 2012 में बनकर तैयार हुई थी। वहीं यहां एक गणेश इंटरनेशनल पार्क बनाया गया है, जिसमें कांसे (Bronze) की ये 39 मीटर ऊंची मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति की बात करें तो उनके सिर पर कमल का फूल और उसके बीच में ‘ओम’ बनाया गया है। मूर्ति को कांसे के 854 अलग अलग हिस्सों से मिलाकर बनाया गया है।

इस जगह है बप्पा की सबसे बड़ी मूर्ति

बात करें इसके समय की तो 2008 में इसके निर्माण शुरू किया था और 4 साल बाद 2012 यह बनकर तैयार हो गया था। वहीं थाइलैंड में जिन 4 फलों को पवित्र कार्यों में रखा जाता है, वो सभी फल गणेश जी के हाथों में रखे गए हैं।इन फलों में कटहल, आम, गन्ना और केला है। आम को इस इलाके का प्रतीक फल माना जाता है जो समृद्धि का प्रतीक भी है।

इतना ही नहीं उनके पेट पर एक सांप लपेटा हुआ है, सूंड में एक लड्डू है और पैरों में चूहा बैठा है। हाथों पर ब्रेसलेट और पैरों का आभूषण बुद्धिमत्ता की निशानी है, थाइलैंड में गणेशजी की मान्यता ज्ञान और बुद्धिमत्ता के देवता के तौर होती है। वहीं अब बात करें भारत की तो भारत के सबसे बड़े गणेश की मूर्ति तेलंगाना के थिम्माजीपेट में स्थित है। इस मूर्ति को कृषि क्षेत्र में स्थापित किया गया है। इसकी लंबाई 120, फीट ऊंचाई 71फीट और चौड़ाई  80 फीट है।

Leave a comment