
Pradosh Vrat 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में आता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। अगर प्रदोष व्रत सावन माह में आता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपने पूरे साल प्रदोष व्रत नहीं किया है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत कर लिया है तो इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत के दौरान किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है?
सावन प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न का दान
सावन प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दौरान अन्न का दान किया जाए तो व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। अन्न दान करने से माता पार्वती बहुत प्रसन्न होती हैं। इसलिए सावन माह में प्रदोष व्रत के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन का दान करें।
सावन प्रदोष व्रत के दिन करें वस्त्र दान
प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन आप सफेद रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। अगर आपके पास नए कपड़े नहीं हैं तो आप साफ और धुले हुए पुराने कपड़े भी दान कर सकते हैं। वस्त्र दान करने से पुण्य मिलता है और ग्रहों की शांति होती है।
सावन प्रदोष व्रत के दिन करें दीप दान
सावन प्रदोष व्रत के दिन दीप दान करना सर्वोत्तम माना जाता है। भगवान शिव को दीपदान अत्यंत प्रिय है। दीप दान करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। दीपदान करने से ग्रहों की शांति होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दीप दान करने से जीवन, स्वास्थ्य और धन में लाभ होता है।
सावन प्रदोष व्रत के दिन करें तिल का दान
सावन माह में प्रदोष व्रत के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। तिल को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से पुण्य मिलता है और पापों का नाश होता है।
Leave a comment