Dussehra 2025: दशहरा के दिन कैसे करें घर पर पूजा? जानें रावण दहन का मुहूर्त

Dussehra 2025: दशहरा के दिन कैसे करें घर पर पूजा? जानें रावण दहन का मुहूर्त

Dussehra 2025: दशहरा का त्योहार आज यानी 2 अक्टूबर को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। जब भी इस दिन को याद किया जाता है तो सबसे पहले भगवान राम और रावण का युद्ध याद आता है। रामायण की कथा के अनुसार, राम ने रावण का वध किया था और इसी दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, जो हमें यह संदेश देते हैं कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत जरूर होता है। आइए जानते हैं इस दिन आप अपने घर पर कैसे पूजा कर सकते हैं?

क्या है पूजा का मुहूर्त?

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 2 अक्टूबर यानी आज शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। वहीं, अस्त्र शस्त्र की पूजा का मुहूर्त- 2 अक्टूबर यानी आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही, पूजा का मुहूर्त आज दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

कब होगा रावण दहन?

विजयादशमी के दिन रावण दहन हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है। प्रदोष काल का समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। आज सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और इसी के बाद से रावण दहन भी शुरू हो जाएगा। 

दशहरा का क्या है महत्व

ये त्योहार हमें धैर्य, साहस और धर्म की रक्षा का महत्व भी सिखाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में दशहरा अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कहीं रामलीला का मंचन होता है तो कहीं दुर्गा पूजा का समापन होता है। ये पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। 

Leave a comment