Ratlam Mahalakshmi Temple: माता लक्ष्मी का अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद स्वरूप मिलता है सोना-चांदी

Ratlam Mahalakshmi Temple: माता लक्ष्मी का अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद स्वरूप मिलता है सोना-चांदी

Ratlam Temple: देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो बेहद रहस्यमयी हैं। जिनका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। कोई मंदिर अपनी बनावट को लेकर चमत्कारी है कोई मंदिर के पीछे छिपी पौराणिक कथाओं को लेकर तो कोई मंदिर अपने प्रसाद को लेकर काफी प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसा मंदिर है जहां प्रसाद स्वरूप सोना चांदी मिलते हैं।

आस्था और विश्वास का केंद्र मंदिर। एक ऐसी जगह जहां लोगों को सबसे ज्यादा शांति की अनुभूति होती है। भारत में कई सारे राज्य हैं जो प्राचीन मंदिरों के लिए खासा मशहूर हैं। उन्हीं राज्यों में से एक मध्य़ प्रदेश भी है। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसा मां लक्ष्मी का मंदिर है जिसके किस्से दूर दूर तक मशहूर हैं। दरअसल, रतलाम में महालक्ष्मी मंदिर स्थित है। इस मंदिर में और मंदिरों की तरह प्रसाद स्वरूप में मिठाई या अन्य खाने की चीजें नहीं दी जाती है बल्कि माता लक्ष्मी के इस मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में सोने-चांदी और गहने दिए जाते हैं।

लाखों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

मां लक्ष्मी के इस अनोखे मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। जो भक्त यहां आते हैं वो माता की चरणों में सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं। वहीं दीवाली के दौरान इस मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। धनतेरस से लेकर पांच दिनों तक इस अनोखे मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन होता है। इस दौरान महिलाओं को कुबेर की पोटली मिलती है।  इन पांच दिनों में माता का श्रृंगार भी भक्तों के द्वारा अर्पित किए गए गहनों और धन से ही किया जाता है। दीपोत्सव के समय इस मंदिर में बहुत भीड़ होती है। इस दौरान मंदिर में कुबेर का दरबार लगाया जाता है और जो भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं उन्हें इस दरबार में प्रसाद के तौर पर गहनें और सोने-चांदी के सिक्के दिए जाते हैं। यही नहीं दीपावली के दिन मंदिर के कपाट 24घंटे खुल रहते हैं।

कैसे शुरू हुई ये परंपरा

महालक्ष्मी के इस मंदिर में गहने और रुपये चढ़ाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि अपने राज्य की समृद्धि के लिए राजा यहां पर धन चढ़ाया करते थे। तभी से यहां आने वाले भक्त सोने-चांदी और गहने चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि इससे मां की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है।  ऐसा कहा जाता है कि आज भी इस मंदिर में मां लक्ष्मी का वास है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है

 

Leave a comment