Rapper Raftaar Weeding: रैपर रफ्तार ने इस एक्ट्रेस के साथ लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने

Rapper Raftaar Weeding: रैपर रफ्तार ने इस एक्ट्रेस के साथ लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने

Rapper Raftaar Weeding Ceremony: मशहूर रैपर रफ्तार अपनी रैप से लोगों को दिवाना बना लेते हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वजह है उन्होंने 5 साल बाद दूसरी बार शादी रचाई है। बता दें कि रफ्तार ने पहली शादी कोमल वोहरा से की थी लेकिन, पांच साल पहले दोनों अलग हो गए थे। अब उनकी दूसरी शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

कौन हैं रफ्तार की हमसफर?

रफ्तार ने 31 जनवरी यानी शुक्रवार को करीबी दोस्तों और परिवार वालों  की मौजूदगी में दूसरी बार शादी रचाई है। रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा को अपनी दूल्हन बनाया है। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें आ रही थी। आखिरकार शुक्रवार को उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। तस्वीर में रफ्तार और मनराज जवंदा की खुशी देखते ही बन रही है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसारई हुई है।

शादी से पहले की तस्वीरें भी आई थी सामने

रफ्तार की शादी से पहले यानी प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक उनकी हल्दी रसम वाली तस्वीर भी है। पीले और सफेद कलर की आउटफिट में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार खुशी से जश्न मनाते नजर आ रहा है। बता दें कि रफ्तार और मनराज की शादी साधारण तरीक से हुई है। दोनों में से किसी ने भी शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक फोटो या बयान फिलहाल तक जारी नहीं किया है। 

रफ्तार के बारे में जानें?  

रफ़्तार एक भारतीय रैपर और गायक हैं। उनका असली नाम दिलिन नायर है। रफ़्तार ने अपने करियर की शुरुआत डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। रफ़्तार ने कई रियलिटी शो को भी जज किया है। रफ़्तार ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में लील गोलू और यंग अमली के साथ की थी। उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ माफ़िया मुंडेर समूह में काम किया था। रफ़्तार ने पंजाबी बैंड आरडीबी से भी काम किया है।  

Leave a comment