Rape Case In Bengal: ममता सरकार में नहीं रुक रहा हैवानियत का मामला, अब नाबालिग के साथ बलात्कार कर की गई हत्या

Rape Case In Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हैवानियत को अंजाम दिया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, मृतका की चाची का कहना है कि नाबालिग लड़की के शरीर पर कई चोटें हैं। हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि वह ट्यूशन से वापस आते समय लापता हो गई थी।
मृतका की चाची ने बताया कि उसके पिता ने उसे हर जगह खोजने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मिली तो वह पुलिस थाने गए लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया। वहां पर पीड़िता के परिजनों को जयनगर पुलिस स्टेशन जाने को कहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस पूरे घटना की अनदेखी की है।
पुलिस ने जारी किया बयान
दक्षिण 24 परगना जिले में नहर में मिली लड़की की लाश पर बरुईपुर एसपी पलाश चंद्र धाली ने कहा कि एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था। हमने कानून व्यवस्था को काबू में कर लिया है। एसपी धाली ने कहा कि शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर की शाम लड़की बाहर गई थी। जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से बातचीत की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । शनिवार को मामले की छानबीन शुरू कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद आज हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसने लड़की को मारने की बात कबूल की है। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ऐसे मामलों को लेकर बहुत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
Leave a comment