दरिंदगी का शिकार हुई 4 साल की मासूम, रेप के बाद हत्या कर खेत में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

दरिंदगी का शिकार हुई 4 साल की मासूम, रेप के बाद हत्या कर खेत में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Up crime: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 4 साल की मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। बता दें कि फर्रुखाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या करना का मामले सामने आया है। वही हत्या के बाद बच्ची को खेत में फेंका दिया। जहां अवारा कुत्तों ने उसके शव को नौंच डाला। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इतना ही नहीं कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद में एक 4 साल की बच्चा अचानक खेलती-खेलती गायब हो गई। जिसके बाद गांव वालों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन, बच्ची कही नहीं मिली। हार कर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और सभी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उधर गांव वालों को किसी इंसान का मांस कुत्तों को खाते हुए देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की। तो पता चला कि यह उसी बच्ची का शव है।

4 साल की बच्चे के साथ की दरिंदगी

इस मामले में परिजनों ने दो को शक के दायरे में रखा। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। तो दोनों ने अपने जुर्म को कबूल लिया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया और कोर्ट में आरोपियों को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पहले बच्चे को किडनैप किया और फिर रेप किया और फिर गला रेतकर हत्या कर खेत में फेंक दिया।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

पुलिस ने इस पूछताछ के बाद कोर्ट क आदेश के बाद जेल में भिज दिया गया। पुलिस ने यह घटना 24 घंटे के अंदर सुलझा दी। हालांकि इस घटना के बाद परिजन सदमे में है और अपनी 4 साल की बच्ची की याद में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस घटना के बाद पूरा गांव सदमे के साथ चौकाना भी हो गए है।

Leave a comment