
नई दिल्ली: शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसमें दो लोग ही नहीं दो परिवार का रिश्ते बंधता है और लड़का-लड़की अपनी एक जिन्दगी की नई शुरूआत करते है। वहीं जिंदगी में शादी एक बार होगी हालांकि किसी कारण दो शादी भी हो जाती है। लेकिन उस शख्स का क्या करें जिसमें अभी तक 465 बार शादी कर चुकी है। हम बात कर रहे है रानी चटर्जी की जो भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी कही जाती है।
दरअसल रानी अपनी अदाकारी को लेकर सभी के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हसीना अब तक 465 बार दुल्हन बन चुकी हैं। बता दें कि सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में कायम रानी चटर्जी के आज लाखों फैंस हैं। इंडस्ट्री के कई साल बीत जाने के बाद यूं तो रानी का नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है, हालांकि उनके दीवानों की कमी नहीं लेकिन शादी से फिलहाल रानी से दूरी बना रखी है। खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर रानी चटर्जी ने ये जानकारी दी थी कि वो इतने सालों में ऑन स्क्रीन सैंकड़ों बार दुल्हन बनीं और अब आने वाली फिल्म में भी वो ब्राइडल गेटअप में नजर आने वाली हैं।
रानी ने बताया कि वो अब तक करियर में 465 फिल्में कर चुकी हैं और इन फिल्मो में 465 बार ही दुल्हन भी बनी हैं। अब वो ‘गैंग्स्टर ऑफ बिहार’ में एक बार फिर दुल्हन के किरदार में दिखेंगीं और फैंस को फिर से अपना दीवाना बनाएंगीं। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जितनी चर्चित एक्ट्रेस हैं उनकी ही महंगी भी। रिपोर्ट्स की माने तो वो एक फिल्म के लिए 10-12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल है कि वो अब ओटीटी में भी कदम रख चुकी हैं।
Leave a comment