
Dhoom 4: साल 2004 की फिल्म ‘धूम’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ आदित्य चोपड़ा ने ये फिल्म रिलीज की थी। ये फिल्म इतनी हिट हुई कि मेकर्स ने ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन और ‘धूम 3’ में आमिर खान के साथ फिल्म रिलीज कर डाली। जिसके बाद अब ‘धूम 4’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही है।
मेकर्स ने ‘धूम 2’ में विलेन के तौर पर ऋतिक रोशन पर बड़ा दांव खेला था। जिसके बाद ‘धूम 3’ में विलेन का किरदार आमिर खान को दिया गया। इस दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। बीते काफी समय से ‘धूम’ फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट यानी ‘धूम 4’ को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के ‘एनिमल’ यानी रणबीर कपूर ‘धूम’ फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट यानी ‘धूम 4’ में विलेन के रोल में नजर आ सकते है।
क्या कहती है पिंकविला की रिपोर्ट?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य चोपड़ा इन दिनों अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘धूम’ के चौथे पार्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी देखरेख में यह प्रोजेक्ट YRF के प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर पहुंच गया है। ‘धूम’ के पिछले सभी पार्ट्स की तरह, ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट भी विजय कृष्ण आचार्य के साथ आदित्य चोपड़ा द्वारा लिखी गई है।
‘धूम 4’ में रणबीर कपूर की एंट्री
रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर को ‘धूम 4’ के लिए लीड रोल में कास्ट किया गया है। हालांकि, रणबीर ने भी धूम फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाई है। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि धूम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए रणबीर कपूर एक सही फैसला साबित होंगे।
Leave a comment