Paris Olympic 2024: ओलंपिक में 8 घंटे में तीन बार गूंजेगा भारत का नाम, इन खेलों में पदक होगा पक्का

Paris Olympic 2024: ओलंपिक में 8 घंटे में तीन बार गूंजेगा भारत का नाम, इन खेलों में पदक होगा पक्का

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल मनु भाकर ने अपने नाम कर लिया है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ीयों ने जीत की जो आग लगाई है वो अब भी भड़केगी। जहां एक तरफ 8 घंटे के अंदर 3 बार हिंदुस्तान का नाम गूंज सकता है। जन-गण-मन की धुन सुनाई दे सकती है। तिरंगे को लहराते देख हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो सकता है। उन 8 घंटों में भारत की बेटी से लेकर सेना के जवान तक, हर कोई देश का नाम रोशन करने के लिए जान लगा देगा।

बता दें कि अब सवाल है कि वो कौन से 8 घंटे है और ऐसा क्या खास होगा, जिसके चलते पेरिस में पूरे 3 बार तिरंगा लहराएगा? दरअसल, इन 8 घंटों की शुरूआत 29 जुलाई को भारतीय समय से दोपहर 1 बजे से शुरू हो जाएगी और ये सिलसिला रात के तकरीबन 9 बजे तक जारी रहेगा। इन्हीं 8 घंटों में कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे भारत का नाम इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो सकता है।

29 जुलाई को मिल सकता है पहला मेडल

गौरतलब है कि 8 घंटों की शुरूआत दोपहर 1 बजे से पेरिस की शूटिंग रेंज में होने वाली महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल से होगी। भारत की बेटी रमिता जिंदल इस इवेंट में भारत के लिए मेडल की बड़ी उम्मीद है। अगर इनके राइफल से निकली हुई गोली निशाने पर लगती है तो पेरिस में एक बार फिर से भारत का नाम गूंजेगा। इसके बाद पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में भारत के अर्जुन बबूता निशाना लगाते हुए दिखेंगे। अर्जुन ने अगर राइफल से निशाना लगाकर अपने नाम जीत दर्ज कर लिया तो एक बार फिर से हिंदुस्तान का नाम रोशन होगा।

तीसरी बार ऐसे गूंजेगा भारत का नाम

गौरतलब है कि भारत का नाम तीसरी बार पोने नौ बजे गूंज सकता है। लेकिन टीवी पर निगाहें भारतीय समय से शाम के सांढे 6 बजे से ही टिकाए रखनी होंगी। क्योंकि पौने 9 और नौ बजे के करीब जो होगा, उसके लिए पहले की उन लड़ाईयों को जीतना जरूरी है, जिसकी शुरुआत शाम साढ़े 6 बजे से होगी।

Leave a comment