आज फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल

आज फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल

Ram Rahim gets parole again after 56 days: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। आज वो जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं बताया जा रहा है कि राम रहीम अपनी पूरी पैरोल यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में काटेंगे। इसकी जानकारी मंडल आयुक्त कार्यालय द्वारा मिली है। इससे पहले वीरवार को हनीप्रीत वकील हरीश छाबड़ा के साथ सुनारिया जेल पहुंचकर राम रहीम से मुलाकात की थी।

56 दिन बाद फिर राम रहीम को मिली पैरोल

आपको बता दें कि राम रहीम की हाल ही में यानी 25 नवंबर को अपनी 40 दिन की पैरोल की अवधि काटकर जेल गए थे कि एक बार फिर 56 दिन बार उन्हें  40 दिन की पैरोल दी गई है। राम रहीम पैरोल की अवधि बरनावा आश्रम में काटेंगे। जानकारी के अनुसार, सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने  जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी।वहीं इस संबंध में मंडल आयुक्त कार्यालय से पत्र जारी हो गया और राम रहीम की अर्जी को मंजूरी दी गई है।

5 साल पहले सुनारिया जेल बंद हुए थे राम रहीम

गौरतलब है कि अपने साध्वी के साथ रेप और पत्रकार की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। तभी से रामरहीम सुनारिया जेल में बंद है हालांकि वह बीच-बीच में पैरोल पर जेल से बाहर आता रहा है।

Leave a comment