
Who Is Vishvaraj Singh: राजस्थान के उदयपुर के पूर्व मेवाड़ राजपरिवार का प्रॉपर्टी विवाद अब खुलकर सामने आ रहा है। इस विवाद के चलते इन दिनों विश्वराज सिंह मेवाड़ चर्चा का विषय बनें हुए हैं। बता दें, उदयपुर के नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का राज तिलक हुआ है। विश्वराज सिंह महाराणा प्रताप के वंशज है। उन्होंने साल 2023 में बीजेपी ज्वाइन की थी। साल 2023 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था।
बता दें, उदयपुर के पूर्व मेवाड़ राजपरिवार का प्रॉपर्टी विवाद अब सड़कों पर आ गया है। ये विवाद इतना बढ़ गया कि सिटी पैलेस के बाहर पथराव होने लगे। दरअसल, सिटी पैलेस में बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह और उनके समर्थकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। जिसमें 3लोग घायल हो गए।
कौन हैं BJP विधायक विश्वराज सिंह?
विश्वराज सिंह ने साल 2023 में बीजेपी ज्वाइन की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना पहला चुनाव उदयपुर की नाथद्वारा से लड़ा था। वहीं उनके सामने कांग्रेस के सीपी जोशी थे। बता दें, सीपी जोशी नाथद्वारा से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। इसी के साथ सीपी जोशी विधान सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में नाथद्वारा सीट कांग्रेस के लिए एक बेहद मजबूत सीट थी। लेकिन साल 2022 में बीजेपी के प्रत्याशी विश्वराज सिंह से कांग्रेस हार गई।
बीजेपी के प्रत्याशी विश्वराज सिंह ने कांग्रेस के सीपी जोशी को 7504 वोटो के अंतर से हराया था। वहीं, कहा जाता है कि विश्वराज सिंह ने 2023 के विधानसभा चुनाव में पति के लिए खूब मेहनत की थी। बता दें, विश्वराज सिंह की पत्नी महिमा कुमारी राजसमंद से लोकसभी सांसद हैं।
विश्वराज सिंह के पिता भी रह चुके है लोकसभा सांसद
विश्वराज सिंह महाराणा प्रताप के वंशज है। महाराणा प्रताप की जयंती से एक दिन पहले यानी 8 मई 1969 को उनका जन्म हुआ था। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स से अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री ली हैं। बता दें, उनके पिता महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। विश्वराज के पिता चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सदस्य भी चुने गए थे। उन्होंने 1989 में बीजेपी से चुनाव लड़ा था। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।
Leave a comment