
Crime In Rajasthan: राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शादी मातम में बदल गई है। दरअसल, जब बारातियों को पटाखे जलाने से मना किया तो गुस्से में उन्होंने दुल्हन के चचेरा भाई समेत 9 लोगों को कार से कुचल दिया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना राजस्थान के दौसा के लालसोट इलाके की है। यहां शादी में बाराती मजे से पटाखे जला रहे थे। लेकिन तभी दुल्हन के चचेरा भाई ने उन्हें पटाखे जलाने से मना किया। इसी बात का गुस्सा लिए बाराती आग बबूला हो गए। जिसके बाद बारातियों ने दुल्हन के चचेरा भाई समेत 9 लोगों को कार से कुचल दिया।
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। इस दौरान दुल्हन के चचेरे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 6 की हालत अभी भी नाजुक बताी जा रही है। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों ने शराब पी रखी थी।
मातम में बदली शादी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, DSPका कहना है कि लाडपुरा गांव के रहने वाले कैलाश मीणा की बेटी की शादी भगवतपुरा निवासी युवक से तय हुई थी। जिसके बाद रविवार रात 9:30 बजे बारात दुल्हन के घर पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ बाराती कार के बोनट और छत पर खड़े होकर पटाखे जला रहा थे। तभी दुल्हन का चचेरा भाई गोलू ने पटाखे जलाने से मना किया। लेकिन बाराती इस बात से आगबबूला हो गए और गोलू को खूब पीटा।
DSP ने आगे बताया कि इस मामले में सवाई माधोपुर के धमूण खुर्द निवासी कार मालिक महेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Leave a comment