
करौली: राजस्थान के करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार शाम लगभग 5बजे बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि 2बच्चों और 6महिलाओं समेत 9लोगों की मौत हो गई। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो सवार 4 लोग घायल हैं। जिनमें से एक महिला, एक बालिका और एक युवक को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया है। जबकि एक दो वर्षीय बालिका का करौली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश के भूत कच्छा गांव निवासी लोग मंडरायल के खिरकन गांव निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो का पूजन कराने कैलादेवी गए थे। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौखिक मौजूद लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन चालक सहित कुछ लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें बाद में बाहर निकाल गया। जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।
9 लोगों की मौत
पुलिस ने सभी बोलेरो सवारों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही और एसपी दुर्घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, एडीएम राजवीर चौधरी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के हालचाल जाने।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी फोन पर कलेक्टर से दुर्घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने भी फोन पर घटना की जानकारी और दुख प्रकट किया। पूर्व जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशल खेमा पूछी तथा राहत बचत कार्यों की जानकारी ली।
Leave a comment