Crime News: RSS कार्यकर्ता की हत्या मामले में एक्शन में पुलिस, आरोपी फैजान और जीशान गिरफ्तार

Crime News: RSS कार्यकर्ता की हत्या मामले में एक्शन में पुलिस, आरोपी फैजान और जीशान गिरफ्तार

Rajasthan crime: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सेवा प्रमुख सत्यनारायण खटाना की हत्या मामले में कार्रवाई हुई है और दो आरोपियों फैजान और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 7 दिन पहले कोटा के किशोरपुरा में सत्यनारायण की हत्या कर दी गई थी।

कैसे हुई थी हत्या?

सत्यनारायण की हत्या सीने पर मुक्का मारकर की गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा सीसीटीवी से हुआ। दरअसल, मुक्का लगने से सत्यनारायण को ब्रेन हेमरेज हो गया था। इस घटना में दो लोग अभी भी फरार हैं।

इसमें एक आरोपी पीएफआई से जुड़ा था। यह हंगामा मंदिर का रास्ता रोकने से शुरू हुआ, जिसके बाद एक वर्ग विशेष के लोगों ने आकर सत्यनारायण की पिटाई कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोज नाम का आरोपी अभी भी फरार है, उसी के इशारे पर अन्य लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की थी। फिरोज को पीएफआई का सदस्य बताया जा रहा है।

 

Leave a comment