Alwar Gangrape: नाबालिग छात्रा से गैगरेप का मुख्य आरोपी निकला अग्निवीर, घटना के बाद ज्वाइन की थी ड्यूटी

Alwar Gangrape: नाबालिग छात्रा से गैगरेप का मुख्य आरोपी निकला अग्निवीर, घटना के बाद ज्वाइन की थी ड्यूटी

Agniveer Arrested in Gangrape: अलवर जिले की कठूमर पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी उत्तराखंड में अग्निवीर योजना में सिपाही है। इससे पहले पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। अभी 3 आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्य आरोपी के संपर्क में आई थी नाबालिग

22 जुलाई को कठूमर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ससुराल रुदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसकी 16 वर्षीय बेटी बचपन से ही कठूमर के एक गांव में अपने ननिहालमें रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहां उसकी दोस्ती हो गई। उस दोस्त के रिश्तेदार भावेश उर्फ ​​सौरभ जाट का उस गांव में आना-जाना शुरू हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। बाद में 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद पीड़िता गांव आ गई। 14-15 जुलाई की रात करीब 1 बजे भावेश ने नाबालिग को फोन कर घर से बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद सुअर फार्म के पास भावेश के पांच अन्य साथियों ने चाकू की नोंक पर पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही उसे बुरी तरह पीटा और धमकाया।

अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कठूमर कांड के मुख्य आरोपी भावेश जाट उर्फ ​​सौरभ को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वह अपनी नौकरी पर चला गया था। युवती सबसे पहले भावेश के संपर्क में आई। पुलिस आरोपी को अलवर ला रही है। पुलिस ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके आचरण पर एक रिपोर्ट सेना को भेजी जाएगी।

 

Leave a comment