
Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुरसे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सनकी चाचा ने अपने मासूम भतीजे और भतीजी की हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। ये पूरी घटना झोटवाड़ा थाना इलाके के नंदगांव की है।जहां पर बीती रात रघुवीर नामक शख्स ने तैश में आकर अपनी ही भाभी शकुंतला और 12 साल की भतीजी दिव्यांशी और 9 महीने के भतीजे सूर्य प्रकाश को चाकू से गोद डाला।
तीनों को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देख आरोपी मौके से बाइक से फरार हो गया। वहीं मारने से पहले आरोपी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कहा, 'गुड बाय, आज की रात आखिरी...' फिर उसने चाकू से पहले मासूम भतीजे का पेट काटा और फिर भतीजी का गला रेत दिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
फिर स्थानीय लोगों ने झोटवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी फिर पुलिस ने मां और बच्चों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई तो वहीं गंभीर हालत में मां शकुंतला का इलाज चल रहा है। जयपुर वेस्ट डीसीपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रघुवीर और उसके भाई लक्ष्मण के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। जिस वजह से पहले भी झगड़ा हो चुका था और बुधवार को जब लक्ष्मण नौकरी पर गया तो पीछे से देवर-भाभी में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर रघुवीर ने चाकू निकाल भाभी पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
मामले की चल रही जांच
तो वहीं, पास ही पलंग पर सो रहे भतीजे सूर्य प्रताप का चाकू से पेट काट दिया। जब इसी दौरान चीखते हुए भतीजी दिव्यांशी आई तो उसका भी गला चाकू से रेत दिया। फिर आरोपी ने कनकपुरा फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Leave a comment