क्या है अजमेर सेक्स स्कैंडल? जिसमें 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया गया शिकार, 32 साल बाद अब मिलेगा इंसाफ

क्या है अजमेर सेक्स स्कैंडल? जिसमें 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया गया शिकार, 32 साल बाद अब मिलेगा इंसाफ

Ajmer Sex Scandal Case: आख़िरकार वह दिन आ ही गया जब अजमेर सेक्सर स्कैंडल को न्याय मिलेगा। अजमेर सेक्स कांड, 100 से अधिक कॉलेज लड़कियों से सामूहिक बलात्कार, फिर उनकी नग्न तस्वीरें पूरे शहर में फैल गईं। ये कहानी है करीब 32 साल पुराने मामले की, जिस पर आज अजमेर की विशेष अदालत ने बाकी आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस पूरे मामले में 18 आरोपी थे, 9 को दोषी ठहराया गया। बाकी दोषियों की सजा पर आज फैसला आया। नफीस चिश्ती, सलीम चिश्ती, सोहेल गनी, जमील चिश्ती, इकबाल भाटी और टार्जन को लेकर फैसला आया है।

बता दें कि, कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। इस पूरे कांड को अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड का नाम दिया गया। इस मामले में अनवर चिश्ती, फारूक चिश्ती, परवेज अंसारी, मोइनुल्लाह उर्फ ​​पुत्तन इलाहाबादी, इशरत उर्फ ​​लल्ली, कैलाश सोनी, महेश लुधानी, शमशु चिश्ती उर्फ ​​मेनराडोना और टार्जन को गिरफ्तार किया गया था।

क्या था पूरा मामला?

अजमेर में युवा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष फारूक चिश्ती, उनके सहयोगी नफीस और उनके गुर्गे कॉलेज की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। वे लड़कियों को पार्टी के नाम पर फार्महाउस और रेस्टोरेंट में बुलाते थे और फिर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाते थे और फिर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते थे और फिर उनकी नग्न तस्वीरें खींच लेते थे। इसके बाद आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे और उन पर अन्य लड़कियों को अपने साथ लाने का दबाव डालते थे।

18 पीड़ितों ने दिए थे बयान

मामला सामने आने से पहले कुछ लड़कियां हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास गईं। लेकिन पुलिस ने महज बयान दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। दूसरी ओर उन लड़कियों को धमकियां भी मिलने लगीं। इसके बाद वह फिर कभी पुलिस के सामने नहीं गयी। हालांकि, बाद में 18 पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में बयान दिए।

कलर लैब से लीक हुई थी तस्वीरें

यह मामला अजमेर की एक कलर लैब से तब सामने आया जब वहां रखी कुछ अश्लील तस्वीरें लीक हो गईं और शहर में चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो इस कांड का खुलासा हुआ। अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड में 100 से अधिक लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। शुरुआती जांच में एक भी पीड़ित सामने नहीं आ रहा था। फिर पुलिस उन तस्वीरों के जरिए लड़कियों तक पहुंचने लगी। कुछ लड़कियों ने तो सुसाइड भी कर लिया था।

Leave a comment