
नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम इस मेज पर प्रतिनिधित्व करते हैं - संपूर्ण विपक्ष जिसने महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ा था।
राहुल गांधी ने कहा कि हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लेकर आने वाले हैं। हमने मतदाता और मतदान सूची का अध्ययन किया। हमारी टीमें काम कर रही हैं और हमें कई अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए, विशेषकर युवा लोगों के लिए जो लोकतंत्र के पक्षधर हैं और उसमें विश्वास करते हैं, इन निष्कर्षों से अवगत होना और समझना आवश्यक है।
पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?"
राहुल गांधी का सांसद संजय राउत ने किया समर्थन
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "अगर इस देश का चुनाव आयोग जिंदा है, उनका ज़मीर मरा नहीं है तो राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे हैं उनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। लेकिन चुनाव आयोग उसका जवाब नहीं देगा क्योंकि चुनाव आयोग भी सरकार की गुलामी कर रहा है।"
Leave a comment