“राहुल गांधी और संजय राउत का सपना जिन्ना जैसा” पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा आरोप

“राहुल गांधी और संजय राउत का सपना जिन्ना जैसा” पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा आरोप

Pramod Krishnam Attack On Rahul Gandhi: श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था और उसी तरह का एक ख्वाब राहुल गांधी के साथ मिलकर संजय राउत देख रहे हैं। राहुल गांधी जी के साथ रहते रहते, राहुल का जो राहू है। वो उद्धव ठाकरे जी के परिवार और पार्टी पर आ गया है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संजय राउत, राहुल गांधी जी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भारत की जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं करेगी। वे चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बने और जो दूसरा पाकिस्तान बनेगा, उसका प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं।

भगवा रंग को लेकर क्या बोला?

प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के भविष्य पर बोलते हुए कहा कि पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है। जब तक पार्टी में राहुल गांधी हैं, कांग्रेस नहीं पनप सकती है। कांग्रेस राहुल को हटा नहीं सकती और कांग्रेस पनप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय संस्कृति, भारतीय समाज की समझ नहीं है। संभल में जामा मस्जिद का रंग भगवा करने की मांग की जा रही है। इस सवाल पर उनका कहना था कि रंग किसी संप्रदाय से जुड़े हुए नहीं हैं। सभी रंग सभी संप्रदायों के लिए एक समान हैं। राजमहल होटल में पत्रकारों के साथ श्रीकल्कि धाम के निर्माण संबंधी चर्चा की।

कल्कि मंदिर का करवा रहे निर्माण

प्रमोद कृष्णम ने श्रीकल्कि धाम के निर्माण संबंधी चर्चा की। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि दुनिया का पहला धाम होगा जो भगवान श्रीकल्कि के अवतार से पहले बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास के बाद श्रीकल्कि धाम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। श्रीकल्कि धाम का निर्माण नागर शैली में हो रहा है। कल्कि धाम के निर्माण में लोहा व स्टील इस्तेमाल नहीं होगा। श्री कल्कि धाम का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से होगा। इसी पत्थर से श्री राम मंदिर, सोमनाथ और अक्षरधाम मंदिर बने हैं। कल्कि धाम 4.50 एकड़ में बनेगा। इसकी ऊंचाई 171 फीट होगी।

Leave a comment