वाल्मीकि जयंती पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया, कहा- दलित समाज को बनाया जा रहा निशाना

वाल्मीकि जयंती पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया, कहा- दलित समाज को बनाया जा रहा निशाना

दिल्ली में आज दिन में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 24 अकबर रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने देश को एक जीवन जीने का तरीका सिखाया है। भारतीय समाज में उनका योगदान अमूल्य है।

राहुल गांधी ने वाल्मीकि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि आज संविधान, वाल्मीकि जी की विचारधारा और खासतौर पर हमारे गरीब दलित भाई-बहनों पर आक्रमण हो रहा है.कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं। और वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। और ये सबको दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी ये आक्रमण नहीं होने देगी, ये देश को जितना तोड़ेंगे, हम उतना जोड़ेंगे।

 

 

Leave a comment