
Tennis Star Rafel Nadal Retirement: टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वे नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल के बाद रिटायर हो जाएंगे। नडाल 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके हैं। स्पेन के रहने वाले नडाल ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है।
राफेल नडाल ने क्या कहा?
अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए एक वीडियो में नडाल ने कहा कि इस जीवन में हर चीज की शुरुआत और अंत होता है। और उन्हें लगता है कि यह उस करियर को समाप्त करने का सही समय है जो उनकी कल्पना से कहीं अधिक लंबा और सफल रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हूं कि उनका आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप का फाइनल होगा, जिसमें वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शानदार रहा है करियर
38 साल के राफेल नडाल की गिनती दुनिया के महाने टेनिस खिलाड़ियों में होती है। वह नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार हैं। जोकोविच के नाम 24 खिताब हैं जबकि नडाल ने 22 खिताब अपने नाम किए। फ्रैंच ओपन के सबसे सफल खिलाड़ी होने की वजह से उन्हें लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है। 22 ग्रैंड स्लैम में से 14 खिताब उन्होंने फ्रैंच ओपन के रुप में जीते। इसके अलावा 4 बार US ओपन और 2-2 बार विबंलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 2008 ओलंपिक में टेनिस में सिंगल्स कैटेगिरी में गोल्ड मेडल भी जीता था।
सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी
नोवाक जोकोविच- 24
राफेल नडाल- 22
रोजर फेडरर- 20
पीट सम्प्रास- 14
रॉय एमर्सन- 12
Leave a comment