
Punjab Crime: फिरोजपुर जिले के गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े घातक गोलीबारी की, जिसमें एक लड़की और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक परिवार की सफेद रंग की कार को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया।
बता दें कि, मंगलवार दोपहर को सफेद रंग की कार में पांच लोग सवार थे, जब वे गुरुद्वारे के सामने पहुंचे। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
एक महीने में थी लड़की की शादी
कार पर फायरिंग के बाद, पुलिस ने देखा कि कार के अंदर तीन लोग मृत पड़े थे, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी। दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया और उनसे घटना की जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने बताया कि मृतक लड़की, जसप्रीत कौर की एक महीने में शादी होने वाली थी। वह अपने दोनों भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी अचानक हमला हुआ।
मृतक युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह (29) के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज थे। अन्य मृतकों में दलजीत के एक भाई और बहन शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर दो नकाबपोश थे जो बाइक पर आए और कार रोककर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जांच और आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। नाकेबंदी कर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
Leave a comment