Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: फिरोजपुर में RSS के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: फिरोजपुर में RSS के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

RSS leader murdered in Ferozepur: पंजाब के फिरोजपुर में RSS के कार्यकर्ता नवीन कुमार की सरे बाजार गोली मार कर हत्या कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार,फिरोजपुर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले एक शूटर और एक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की कई फुटेज की मदद से कई खुलासे कर चुकी है। जिसमें देखा गया कि शूटर ने गोली मारी और दोनों ही पैदल बाजार से भागे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि दो आरोपी और थे जो इनको बैकअप दे रहे थे। उन दोनों को काबू कर लिया है और पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण था। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर से पर्दा उठाएगी, कि नवीन की हत्या करने के पीछे किन लोगों का हाथ था और क्या कारण था। बता दे कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नौ टीमों का गठन किया था।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast