Punjab Board 12th Result 2025 : पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91% छात्र पास, यहां देखें नतीजे

Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टोटल 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर के साथ अन्य सभी विवरण दर्ज करना होगा। पंजाब में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।
अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।
-
होम पेज पर पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें
-
फिर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
-
स्कोरकार्ड आपकी स्किन पर आ जाएगा।
-
अब चेक करें और डाउनलोड करें।
पहले स्थान पर कौन?
बरनाल की हरसित कौर 500 में से 500 अंक लाकर प्रदेश में टॉपर बन गए हैं। और हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों नें परिणाम में बाजी मार ली है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32 फीसदी बना है। साथ ही पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने अपनी जगह बना ली है।
Leave a comment