Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: छुट्टी पर घर लौट रहे फौजी की दर्दनाक मौत, हजूर साहिब दर्शन का सपना अधूरा रह गया

Punjab News: छुट्टी पर घर लौट रहे फौजी की दर्दनाक मौत, हजूर साहिब दर्शन का सपना अधूरा रह गया

Punjab News: पंजाब के मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव ढोलेवाला निवासी डोगरा रेजिमेंट के 42 वर्षीय हवलदार इंद्रजीत सिंह की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के करीब छह महीने बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ढोलेवाल लाया गया, जहां सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार, हवलदार इंद्रजीत सिंह चेन्नई में डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वह वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 25 मार्च 2026 को छुट्टी पर अपने गांव लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर उनके स्कूटर के साथ आवारा पशु के साथ टक्कर हो गई हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए पहले चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उन्हें जालंधर स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। करीब छह महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 22 सितंबर की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हवलदार इंद्रजीत सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है। देश की सेवा में करीब 22 वर्ष बिताने वाले सैनिक को गांववासियों और सैन्य अधिकारियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

शहीद इंद्रजीत सिंह के भाई सूबेदार रेशम सिंह ने बताया कि उनके भाई चेन्नई में डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए इंद्रजीत सिंह 25 मार्च 2026 को तीन महीने की छुट्टी के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बस स्टैंड से स्कूटर लेकर घर जाते समय गांव से कुछ ही दूरी पर उनके स्कूटर के साथ आवारा पशु की टक्कर हो गया हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जालंधर स्थित आर्मी अस्पताल ले जाया गया। करीब छह महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 22 सितंबर की सुबह इंद्रजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। सूबेदार रेशम सिंह ने बताया कि उनके भाई छुट्टी के दौरान परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने जाने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह घर तक भी नहीं पहुंच पाए।

मृतक जवान के परिवार में उनकी 65 वर्षीय बुजुर्ग माता बलविंदर कौर, पत्नी गगनदीप कौर, 15 वर्षीय बेटी सीरत कौर और 8 वर्षीय बेटा अजीत सिंह हैं। जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News : ऐलनाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की मौत

Ellenabad Road Accident: हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र में गांव मलेका के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हेमकुंड साहिब यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 3.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; तीर्थयात्रा का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद

Hemkund Sahib: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब में इस साल तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ देखी गई है। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि लगभग 34 लाख श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं। लेकिन तीर्थयात्रा के शेष 17 दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast