
मोगा: सोशल मीडिया पर धोखा देकर ठगी मारने के मामले लगातार सुनने को मिल रहे है लेकिन लोग फिर भी झांसे में आ रहे है लेकिन अब सोशल मीडिया दुबारा झांसा देने एक ओर ऐसा मामला सामने आया है जिस को सुन कर ओर भी हैरानी होती है जब जिला जालंधर की तहसील नकोदर के अधीन पड़ते गांव मड़िआला के दीपक कुमार पुत्र प्रेम चंद जो कि दुबई में नौकरी करता है।
सोशल मीडिया पर एक लड़की काल्पनिक नाम मनप्रीत कौर के साथ दोस्ती हो गई और यह दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन दोनों एक दूसरे को न तो कभी मिले और न ही कभी किसी ने एक दूसरे को देखा और आज शादी का दिन था और शादी मोगा के रोज गार्डन पैलेस में होनी तय हुई थी। दूल्हा पूरी बारात लेकर मोगा करीब 12बजे पहुंच गया। लेकिन मोगा आकर पता चला कि इस नाम का कोई पैलेस भी नहीं है। जब लड़की को फोन किया तो बस उन्होंने कहा कि आप यहां रुको हम आप को लेने आ रहे है और उसके बाद फोन बंद कर दिया। दूल्हा बरातियों को साथ लेकर दोपहर 12बजे से शाम 6बजे भूखे प्यासे लोहारा चौक में खड़े रहे, लेकिन कोई नहीं आया। उसके बाद दूल्हे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
दुबई में काम करता है दीपक
जब दूल्हे दीपक और उसके पिता प्रेम चंद से थाने में मीडिया ने बात की तो दूल्हे दीपक ने बताया कि वह तहसील नकोदर के गांव मड़िआला महतपुर के पास के रहने वाले है और दीपक दुबई में किसी कंपनी में काम करता है और उसका काल्पनिक नाम मनप्रीत कौर से सोशल मीडिया पर बात चीत शुरू हो गई और लड़की से शादी की बात भी पक्की हो गई और लड़की ने 60हजार रुपए भी मंगवाए खर्चे के लिए थे। आखिर कार जो उनके साथ हुआ वह अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत दी।
सुबह से किया लड़की इंतजार
दूल्हे से पूछा गया कि आप ने लड़की के घर बार या उसके परिवार वालो से कोई बातचीत की तो दूल्हे के पिता ने बताया कि उनकी कोई बात पर्सनली तौर पर नहीं हुई। लड़की के साथ बातचीत हुई थी और पहले दो दिसंबर की शादी की बात हुई लेकिन लड़की ने कहा कि उसके पिता ठीक नहीं इस लिए शादी 6 दिसंबर को होगी। हमारे साथ धोखा हुआ है। हम को इंसाफ मिलना चाहिए हम कर्ज लेकर 100बाराती लेकर आए है। जो सुबह से यही लड़की का इंतजार करते रहे।
वहीं पुलिस अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की ओर से शिकायत आई है हम इसकी तलाश करते है इनके पास सिर्फ लड़की का फोन नंबर ही है उसके द्वारा लड़की की तलाश की जाएगी।
Leave a comment