Search KhabarFast

Press ESC to close

“पंजाब एक बूंद पानी नहीं देगा”, जल विवाद पर CM भगवंत मान का हरियाणा को दो टूक जवाब

“पंजाब एक बूंद पानी नहीं देगा”, जल विवाद पर CM भगवंत मान का हरियाणा को दो टूक जवाब

Punjab Haryana Water Dispute: हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद बढ़ते दिख रहा है। मंगलवार को भगवंत मान ने एक वीडियो के जरिए हरियाणा को पानी देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा को अपनी जल सीमा से बाहर कोई अतिरिक्त पानी नहीं देगा। सीएम मान ने कहा, "हरियाणा अपनी पूरी हिस्सेदारी का पानी इस्तेमाल कर चुका है। अब पंजाब एक बूंद पानी भी अतिरिक्त नहीं देगा।" इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है।बता दें, अबतब पंजाब ने 4000 क्यूसेक पानी हरियाणा को दे दिया है। लेकिन हरियाणा ने पंजाब से 8500 क्यूसेक पानी की मांग की है। इसी बात को लेकर अब दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरु हो गया है।

केंद्र पर भी साधा निशाना

सीएम मान ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भाजपा की केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चली जा रही है, हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। हमारे खेतों से, हमारी नदियों से, हमारी जनता से उनका हक छीना जा रहा है। पंजाब अपनी जीवनरेखा को नहीं सौंपेगा।“इसके साथ ही मान ने केंद्र पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट के द्वारा दवाब बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र के इस प्रयास को किसानों और नागरिकों के अधिकारों पर हमला बताया।

हरियाणा में पानी की गंभीर समस्या

बता दें कि हरियाणा जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने बैठक में कहा कि हरियाणा में पीने के पानी का गंभीर संकट है और अगले 8 दिनों के लिए मानवता के आधार पर हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी दिया जाए। पंजाब पहले ही पीने के पानी की किल्लत के चलते हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी दे रहा है। हरियाणा नदियों से अपने हिस्से के पानी का 103 प्रतिशत उपयोग कर चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

131 हस्तियों को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

Nation Awardess 2026: देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सोमवार को कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। ये पुरस्कार कला,साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को दिया गया।

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अब दिल्ली टू चंडीगढ़ सिर्फ 3 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच फैलेगा एक्सप्रेस-वे का जाल

Delhi-Amritsar Expressway: अब राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकती है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 2 घंटे का हो जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast