PUNJAB CRIME: संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

PUNJAB CRIME: संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

PUNJAB CRIME: पंजाब के बटाला जिले के गुरु नानक नगर इलाके में उस समय सनसनी मच गई, जब महिला के साथ रिलेशन में रह रहे 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को बटाला के सिविल अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी।शव को देख कर लगता था बहुत दिनों से घर में बंद पड़ा है।

मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि उसका भाई भी विदेश में रहता है और कई बार वह अपने भाई सन्नी को विदेश लाने का प्रयास करता था और सन्नी एक बार विदेश चला गया, लेकिन उस महिला के कहने पर वह वापस आ गया और महिला के साथ बटाला के गुरु नानक नगर में किराए के मकान में रहने लगा। पिछले चार साल से उसके साथ रहने लगा और आज उस महिला का फोन आया और उसने कहा कि मैं कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर में आई हूं और आज सनी मेरा फोन नहीं उठा रहा है। जब हमने बटाला में आकर घर देखा तो घर चारों तरफ से बंद था और हमने अपने भाई सन्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुआ देखा और हमने पुलिस की मदद से घर के ताले तोड़े और अपने भाई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा उन्होंने कहा कि हमें न्याय चाहिए।

मामले की जांच की जा रही है- पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। एसएचओ कुलवंत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतिक के परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment